Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026 – 10,644 Vacancies | Apply Online Now for 12th & CET Qualified Candidates

Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026 notification released for 10644 posts. CET & 12th qualified candidates can apply online through RSSB portal. Check eligibility, exam pattern, syllabus and apply dates.

ऊपर बताई गई भर्ती प्रक्रिया के तहत, राजस्थान सरकार के अलग-अलग विभागों, बोर्डों और निगमों में क्लर्क ग्रेड-II/जूनियर असिस्टेंट के कुल 10,644 पद भरे जाएंगे। सिर्फ़ वही उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) – सीनियर सेकेंडरी लेवल 2024 पास किया है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड विज्ञापन में बताए गए नियमों, शर्तों और गाइडलाइंस के अनुसार ऑनलाइन आवेदन मंगवाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने से पहले संबंधित विभाग के सर्विस नियमों, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, आरक्षण के प्रावधानों और सिलेक्शन प्रोसेस को ध्यान से देख लें।


Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026 (Overview):

Detail Information
Name of Post LDC & Junior Assistant
Recruitment Board Rajasthan Staff Selection Board
Total Vacancy 10,644
Educational Qualification 12th & CET
Age Limit 18-40 (as on 01.01.2027)
Application Fee General Category & OBC / MBC (Creamy Layer) candidates: ₹600/–
OBC / MBC (Non-Creamy Layer), EWS, SC, ST candidates: ₹400/–
All PwD candidates: ₹400/–
Application Start Date 15.01.2026
Application End Date 13.02.2026
Official Notification (PDF) Click Here
Official Website https://rssb.rajasthan.gov.in
Link to Apply Online Apply Here

Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026 (Vacancy Details):

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET (सी. सैकेण्डरी स्तर)–2024 में योग्य अभ्यर्थियों से LDC / Junior Assistant पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागवार रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार है:

क्रम सं. विभाग / बोर्ड का नाम पद का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
1 राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिक ग्रेड-II 06 06
2 प्रशासनिक सुधार विभाग (राज्य के अधीनस्थ विभाग/कार्यालय) कनिष्ठ सहायक 8827 979 9806
3 कृषि विपणन निदेशालय (कृषि उपज मंडी समिति) कनिष्ठ सहायक 581 19 600
4 राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड कनिष्ठ सहायक 98 98
5 राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कनिष्ठ सहायक 46 04 50
6 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान लिपिक ग्रेड-II 84 84
कुल पद 9642 1002 10644

Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026: Eligibility & Qualifications:

(i) अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (Senior Secondary) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
और

(ii) अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक कम्प्यूटर योग्यता होना अनिवार्य है—

  • भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अधीन DOEACC (NIELIT) द्वारा संचालित “O” लेवल या उससे उच्च स्तरीय प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम।
    या
  • NIELIT, नई दिल्ली द्वारा संचालित कम्प्यूटर कॉन्सेप्ट सर्टिफिकेट कोर्स।
    या
  • राष्ट्रीय / राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अथवा व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आयोजित कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) / डेटा प्रिपरेशन एवं कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर (DPCS) प्रमाण-पत्र।
    या
  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर साइंस / कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री / डिप्लोमा / सर्टिफिकेट।
    या
  • किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी प्रमाण-पत्र, जिसमें कम्प्यूटर साइंस / कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय के रूप में शामिल हो।
    या
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
    या
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नियंत्रणाधीन संचालित राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RSCIT)।
    या
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष या उच्च कम्प्यूटर योग्यता

स्पष्टीकरण:
अभ्यर्थी द्वारा धारित कम्प्यूटर संबंधी योग्यता या उच्च योग्यता के संबंध में, जैसा भी प्रकरण हो, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अथवा नियुक्ति प्राधिकारी का निर्णय अंतिम होगा

और
(ii) अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों हेतु प्रावधान

वे अभ्यर्थी जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता से संबंधित पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हो चुके हैं या सम्मिलित हो रहे हैं, वे इस पद हेतु आवेदन करने के पात्र होंगे। परंतु उन्हें अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने का प्रमाण निम्न अवसरों से पूर्व प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा—

  1. मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने से पूर्व, जहाँ चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के दो चरणों में किया जाता है।
  2. साक्षात्कार में उपस्थित होने से पूर्व, जहाँ चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है।
  3. लिखित परीक्षा या साक्षात्कार में उपस्थित होने से पूर्व, जहाँ चयन केवल लिखित परीक्षा अथवा केवल साक्षात्कार द्वारा किया जाना हो, जैसा भी लागू हो।

Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026: वेतनमान और अन्य नियम और शर्तें

वेतनमान:

राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार क्लर्क ग्रेड-II / जूनियर असिस्टेंट पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-5 निर्धारित है। परिवीक्षा अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।


Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026: Registration Fee:

कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 19.04.2023 के अनुसार अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID से लॉगिन करने के पश्चात One Time Registration (OTR) विकल्प पर जाकर राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क अथवा जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.) के माध्यम से चयन बोर्ड को निम्नानुसार एकबारीय पंजीयन शुल्क ऑनलाइन जमा कराना होगा—

  • सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थियों हेतु: ₹600/–
  • राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमीलेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों हेतु: ₹400/–
  • समस्त दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु: ₹400/–

Note:

  1. राजस्थान राज्य के अतिरिक्त अन्य राज्यों / केन्द्रशासित प्रदेशों के मूल निवासी ऐसे अभ्यर्थी जो अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में आते हैं, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया हेतु सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जाएगा। अतः ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग हेतु निर्धारित पंजीयन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  2. जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क (OTR) जमा कराया जा चुका है, उनसे पुनः शुल्क देय नहीं होगा।
  3. कार्मिक विभाग (क-2) द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक प.8(3) कार्मिक/क-2/2023-04443 दिनांक 09.05.2025 के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष (01 अप्रैल से 31 मार्च) के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर अथवा राजस्थान राज्य की किसी अन्य भर्ती एजेंसी द्वारा आयोजित किन्हीं दो परीक्षाओं में उपस्थित नहीं होता है, तो ऐसे अभ्यर्थी की ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा अर्थात एकबारीय पंजीयन (OTR) को प्रतिबंधित (Block) कर दिया जाएगा।
    • प्रथम बार प्रतिबंधित होने पर अभ्यर्थी ₹750/– पेनल्टी शुल्क का भुगतान कर अपना OTR पुनः चालू कर सकता है।
    • यदि अभ्यर्थी उसी वित्तीय वर्ष में पुनः दो और भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी ऑनलाइन आवेदन सुविधा फिर से प्रतिबंधित कर दी जाएगी तथा यह सुविधा तभी पुनः उपलब्ध होगी जब वह दोगुनी पेनल्टी राशि ₹1,500/– का भुगतान करेगा।

उपरोक्तानुसार बोर्ड द्वारा आगामी कार्यवाही की जाएगी।


Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

बोर्ड द्वारा आवेदन केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र (Online Application Form) के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन राज्य के अधिकृत/निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.) के माध्यम से भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी को विस्तृत विज्ञापन का भली-भांति अध्ययन करना अनिवार्य है। इसके पश्चात ही ऑनलाइन आवेदन करें।

  1. ऑनलाइन आवेदन हेतु अभ्यर्थी को SSO पोर्टल (http://sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करना होगा।
  2. लॉगिन के बाद Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन कर Apply Now पर क्लिक करें।
  3. यदि अभ्यर्थी द्वारा One Time Registration (OTR) का एकबारीय पंजीयन शुल्क पूर्व में जमा नहीं किया गया है, तो अभ्यर्थी को सर्वप्रथम OTR टैब पर जाकर अपनी श्रेणी Unreserved (UR) अथवा Reserved (EWS/OBC-NC/MBC-NC/SC/ST/SAH), दिव्यांगता की स्थिति एवं गृह राज्य का विवरण भरकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
  4. ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी को OTR के समय दर्ज की गई श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति एवं गृह राज्य के अनुसार ही विकल्प उपलब्ध होंगे, अतः OTR प्रक्रिया अत्यंत सावधानीपूर्वक पूर्ण करें।
  5. OTR प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को सर्वप्रथम अपना CET (Senior Secondary)-2024 का ऑनलाइन आवेदन पत्र क्रमांक (Application No.) दर्ज करना होगा।
  6. CET (Senior Secondary)-2024 के आवेदन क्रमांक एवं SSO ID का सिस्टम द्वारा CET-2024 के डाटा से सत्यापन (Verification) किया जाएगा। सत्यापन सफल होने पर आवेदन पत्र खुलेगा।

Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026 : शैक्षणिक योग्यता एवं दस्तावेज अपलोड से संबंधित निर्देश

बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता एवं भर्ती से संबंधित अन्य दस्तावेज/प्रविष्टियों की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है। इससे संबंधित दिशा-निर्देश एवं सहायता दस्तावेज बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इनका ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन भरें।

  1. OTR डैशबोर्ड के ODV सेक्शन में अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता का चयन अत्यंत सावधानी से करें।
  2. भर्ती विज्ञप्ति में निर्धारित नियमों के अनुसार योग्यता से संबंधित दस्तावेज Document Details Section में अपलोड किए जाएंगे।
  3. आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उसकी शैक्षणिक योग्यता भर्ती विज्ञप्ति के नियमों के अनुरूप है।
  4. शैक्षणिक योग्यता एवं अपलोड किए गए दस्तावेजों की सत्यता एवं नियमों के अनुरूपता की पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी
  5. यदि किसी भी स्तर पर दी गई जानकारी गलत, अपूर्ण या भ्रामक पाई जाती है, तो अभ्यर्थी का आवेदन भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है तथा उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 एवं भर्ती/विज्ञप्ति नियमों के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन पत्र में OTR में दर्ज की गई सूचनाएं प्रदर्शित होंगी, जिनमें कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा। अन्य सभी सूचनाएं अभ्यर्थी को स्वयं सावधानीपूर्वक भरनी होंगी।
  • ई-मित्र संचालक द्वारा यदि कोई गलत प्रविष्टि की जाती है, तो उसे भी अभ्यर्थी की ही त्रुटि माना जाएगा।
  • आवेदन पत्र को Final Submit करते ही अभ्यर्थी का ऑनलाइन आवेदन क्रमांक (Application ID) जनरेट हो जाएगा। अभ्यर्थी को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए।
  • OTR शुल्क जमा कराने हेतु किसी अन्य पोर्टल अथवा सुविधा का उपयोग न करें।
  • अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व OTR शुल्क का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि भुगतान से संबंधित किसी भी लेन-देन (Transaction) के लंबित रहने की स्थिति में समय रहते सत्यापन हो सके। अन्यथा इसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी
  • अभ्यर्थी अपना स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी दर्ज करें और नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने तक इन्हें न बदलें। महत्वपूर्ण सूचनाएं इन्हीं माध्यमों पर भेजी जाएंगी।
  • आवेदन केवल अभ्यर्थी की स्वयं की SSO ID से ही भरा जाना चाहिए। किसी अन्य SSO ID से भरा गया आवेदन मान्य नहीं होगा।

 अन्य आवश्यक सूचनाएं

  • Application ID: अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन के बाद Application ID अवश्य प्राप्त होना चाहिए; Preview आवेदन का Submit होना नहीं दर्शाता।
  • Deadline: निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है; ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  • Exam Queries: परीक्षा संबंधित शिकायतें ईमेल द्वारा भेज सकते हैं: pg.rssb@rajasthan.gov.in
  • Accuracy of Information: गलत जानकारी देने या तथ्य छुपाने पर बोर्ड नियमानुसार कार्यवाही करेगा।
  • Updates: सभी भर्ती संबंधी सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित होंगी; नियमित वेबसाइट चेक करें।

Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026: परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम

लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक पदों पर भर्ती हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षा की स्कीम (Exam Scheme) निम्नानुसार होगी। परीक्षा दो चरणों (Phase-I एवं Phase-II) में आयोजित की जाएगी—

Phase-I (Written Exam)

प्रश्न पत्र विषय अवधि अंक
प्रश्न पत्र-1 सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान एवं गणित 3 घंटे 100
प्रश्न पत्र-2 सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 3 घंटे 100

Phase-II (Typing Test)

निःशक्त व्यक्तियों से भिन्न अभ्यर्थियों के लिए

विषय परीक्षण का प्रकार अवधि अंक
कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण गति परीक्षण 10 मिनट 25
दक्षता परीक्षण 10 मिनट 25
कम्प्यूटर पर अंग्रेजी टंकण गति परीक्षण 10 मिनट 25
दक्षता परीक्षण 10 मिनट 25

फेज-II के कुल अंक : 100

II. निःशक्त (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए

निःशक्त अभ्यर्थियों को फेज-I में प्राप्त औसत अंकों के बराबर अंक फेज-II के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उन्हें टंकण परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना होगा।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • फेज-I वस्तुनिष्ठ (Objective Type) परीक्षा होगी
  • फेज-II केवल क्वालिफाइंग/निर्धारित अंकों के अनुसार चयन में सम्मिलित होगी
  • टंकण परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी

Rajasthan LDC Junior Assistant Recruitment 2026: Important Links

FAQs – Rajasthan LDC / Junior Assistant Recruitment 2026

Q1. Rajasthan LDC / Junior Assistant Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET (Senior Secondary Level) 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की हो, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हों और निर्धारित कंप्यूटर योग्यता रखते हों।

Q2. Rajasthan LDC / Junior Assistant 2026 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?
Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न राज्य विभागों, बोर्डों और निगमों में कुल 10,644 पद भरे जाएंगे, जिनमें गैर-अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्र दोनों शामिल हैं।

Q3. Rajasthan LDC / Junior Assistant Exam Pattern कैसा होगा?
Ans: परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी।

  • Phase-I: लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, हिन्दी एवं अंग्रेजी – कुल 200 अंक)
  • Phase-II: कम्प्यूटर आधारित हिन्दी एवं अंग्रेजी टंकण परीक्षा (दिव्यांग अभ्यर्थियों को टंकण से छूट)

Q4. Rajasthan LDC / Junior Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
Ans:

  • General / OBC / MBC (Creamy Layer): ₹600
  • OBC / MBC (Non-Creamy Layer), EWS, SC, ST (Rajasthan): ₹400
  • PwD Candidates: ₹400
    पहले से OTR शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

Q5. Rajasthan LDC / Junior Assistant Online Apply कैसे करें?
Ans: उम्मीदवार SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करके Recruitment Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए OTR अनिवार्य है और CET (12th Level) 2024 का आवेदन क्रमांक दर्ज करना जरूरी

Related Posts:

Latest Govt Jobs 2026

Leave a Comment