Ancient Indian History MCQs: प्राचीन भारतीय इतिहास से संबंधित यह GK क्विज़ विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। इस क्विज़ में प्रागैतिहासिक काल, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, महाजनपद काल, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य तथा प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल किए गए हैं। ये प्रश्न UPSC, SSC, Railway, Banking, State PCS और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। इस Ancient Indian History GK Quiz को हल करके आप अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। सभी प्रश्नों के साथ सही उत्तर भी दिए गए हैं ताकि आप अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन कर सकें।
GK Quiz
Ancient Indian History MCQs
1. प्रागैतिहासिक से तात्पर्य है-
(a) आद्य इतिहास
(b) इतिहास
(c) वह इतिहास जिसके संबंध में कोई लिखित विवरण उपलब्ध नहीं है
(d) ऐसा इतिहास जो पुरातात्विक व साहित्यिक दोनों आधार पर लिखा गया हों
2. रॉबर्ट ब्रूस निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध थे?
(a) भूगर्भ-विज्ञान
(b) फिजियोग्राफी
(c) पुरावनस्पति अध्ययन
(d) ऐतिहासिक लेखन
3. अन्न उत्पादक स्थल मेहरगढ़ (प्रागैतिहासिक) कहां अवस्थित है?
(a) घग्गर नदी के तट पर
(b) कच्छ के रन के पूर्वी भाग में
(c) झेलम नदी के किनारे
(d) पश्चिमी बलूचिस्तान में
4. ताम्र संचय का संबंध है-
(a) चमकीले लाल मृदभांड से
(b) गैरिक मृदभांड से
(c) चित्रित घूसर मृदभांड से
(d) काले और लाल मृदभांड से
5. नवदाटोली किस राज्य में अवस्थित है?
(a) गुजरात
(b) महाराष्ट्र
(c) छत्तीसगढ़
(d) मध्य प्रदेश
6. वृहत्पाषाण स्मारकों की पहचान की गई है-
(a) संन्यासी गुफाओं के रूप में
(b) मृतक को दफनाने के स्थान के रूप में
(c) मंदिर के रूप में
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
7. मानव को आग की जानकारी हुई-
(a) नव पाषाण काल में
(b) उच्च पुरापाषाण काल में
(c) निम्न पुरापाषाण काल में
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
8. बेलन घाटी के प्राप्त औजार संबंधित हैं-
(a) वैदिक संस्कृति से
(b) मध्य पाषाण काल से
(c) हड़प्पा काल से
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
9. भीमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध है?
(a) गुफाओं के शैल के चित्र
(b) खनिज
(c) बौद्ध प्रतिमाएं
(d) सोन नदी का उपागम स्थल
10. निम्न में से कौन-सा स्थल प्रागैतिहासिक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है?
(a) अजंता
(b) भीमबेटका
(c) बाघ
(d) अमरावती
11. निम्नलिखित में से किस स्थल से मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवाधान से प्राप्त हुआ है?
(a) ब्रम्हगिरि
(b) बुर्जहोम
(c) चिरांद
(d) मास्की
12. निम्नलिखत में से किस स्थान पर मानव के साथ कुत्ते को दफनाए जाने का साक्ष्य मिला है?
(a) बुर्जहोम
(b) कोलडिहवा
(c) चोपानी-मांडो
(d) मांडो
13. गर्त आवास के साक्ष्य प्राप्त हैं?
(a) संगनकल्लू से
(b) कोलडिहवा
(c) मांडो
(d) बुर्जहोम
14. भीमबेटका का संबंध है-
(a) एक पत्तन स्थल
(b) एक व्यापारिक स्थल
(c) एक प्रागैतिहासिक स्थल जहां से चित्रकला के साक्ष्य प्राप्त हुए
(d) एक प्रागैतिहासिक स्थल जहां से लिखित साक्ष्य प्राप्त हुए हैं
15. पशुपालन संबधित है-
(a) मध्य पाषाण काल से
(b) पुरा पाषाण काल से
(c) उच्च पुरापाषाण काल से
(d) इनमें से कोई नहीं
16. निम्नलिखित में से किसको चालकोलिथिक युग भी कहा जाता है?
(a) पुरापाषाण युग
(b) नवपाषाण युग
(c) ताम्रपाषाण युग
(d) लौह युग
17. निम्न में से किस एक पुरास्थल से पाषाण संस्कृति से लेकर हड़प्पा सभ्यता तक के संस्कृतिक अवशेष प्राप्त हुए हैं?
(a) आम्री
(b) मेहरगढ़
(c) कोटदीजी
(d) कालीबंगा
18. मनुष्य द्वारा प्रयोग की गई प्रथम धातु थी-
(a) लोहा
(b) निकिल
(c) तांबा
(d) कांसा
19. बुर्जहोम संबंधित है-
(a) निम्न पुरापाषाण काल से
(b) उच्चपुरापाषाण काल से
(c) मध्य पाषाण काल से
(d) नव पाषाण काल से
20. चावल के प्राचीन साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं?
(a) महागड़ा से
(b) आदमगढ़ से
(c) कोलडिहवा से
(d) इनमें से कोई नहीं
21. बृहत संस्था में दफनाए गए बच्चों के शवाधान प्राप्त हुए हैं–
(a) कायथा संस्कृति से
(b) अहार संस्कृति से
(c) जोर्वे संस्कृति से
(d) मालवा संस्कृति से
22. कोपेनहेगन संग्राहालय की सामग्री से पाषाण, कास्य और लौह युग का त्रियुगीय विभाजन किया था।
(a) थॉमसन ने
(b) लुब्बाक ने
(c) टेलर
(d) चाइल्ड ने
23. उत्खनित प्रमाणों के अनुसार, पशुपालन का प्रारंभ हुआ था–
(a) निचल पूर्वापाषाण काल
(b) मध्य पूर्वपाषाण काल में
(c) ऊपरी पूर्वापाषाण काल में
(d) मध्यपाषाण काल में
24. मध्यपाषाणिक प्रसंग में पशुपालन के प्रमाण जहां मिले, वह स्थान है-
(a) लंघनाज
(b) बीरभानपुर
(c) आदमगढ़
(d) चोपनी मांडो
25. भारत में दो संस्कृतियां एक साथ पायी गई हैं
(a) मध्य पाषाणकाल एवं उच्च पुरापाषाण काल
(b) निम्न पुरापाषाणकाल एवं मध्यपाषाण काल
(c) नव पाषाणकाल एवं उच्च पुरापाषाण काल
(d) नव पाषाणकाल एवं मध्य पाषाण काल